फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भूकंप और औद्योगिक दुर्घटनाओं पर होगी मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
29 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा अभ्यास सुरक्षा चक्र, एनडीएमए ने दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला लघु सचिवालय स्थित एनआईसी कक्ष में समन्वय बैठक आयोजित की गई। इसमें 29 जुलाई से 1 अगस्त तक होने वाले अभ्यास सुरक्षा चक्र पर चर्चा की गई। इसमें सभी विभागों को आपसी तालमेल, संसाधन जुटाव और आपातकालीन प्रतिक्रिया योजनाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इसमें आपदा प्रबंधन से जुड़ीं विभिन्न तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभ्यास सुरक्षा चक्र में भूकंप और औद्योगिक दुर्घटनाओं पर मॉक ड्रिल होगी।

बैठक की अध्यक्षता जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव ने की। इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य एवं सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हुसैन द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एनडीएमए के सीनियर कंसल्टेंट ब्रिगेडियर आर गुरूंग तथा गुरुग्राम के राजस्व अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला राजस्व अधिकारी ने कहा कि 29 जुलाई से 1 अगस्त तक होने वाले ‘अभ्यास सुरक्षा चक्र’ के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल, संसाधन जुटाव और आपातकालीन प्रतिक्रिया योजनाओं को मजबूत करें। 29 जुलाई को दिल्ली में संगोष्ठी सत्र आयोजित होगा, जिसमें आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। 30 जुलाई को टेबल-टॉप एक्सरसाइज होगी, जिसमें भूकंप और रासायनिक दुर्घटना जैसी स्थितियों पर प्रतिक्रिया अभ्यास होगा। 31 जुलाई को सिमुलेशन साइटों की तैयारी, रेडियो और सेटेलाइट संचार की जांच तथा इओसी और आईआरएस की सुविधाओं का सक्रियण किया जाएगा। 1 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज़ आयोजित होगी जिसमें पूर्ण पैमाने पर आपदा प्रतिक्रिया अभ्यास होगा।
विज्ञापन

इस अभ्यास में भूकंप (काल्पनिक 6.5 तीव्रता का झटका) और औद्योगिक/रसायनिक दुर्घटना के परिदृश्यों को शामिल किया गया है। दिल्ली और एनसीआर उच्च भूकंपीय जोखिम क्षेत्र में आते हैं, इसलिए यह ड्रिल केवल पूर्वाभ्यास नहीं बल्कि वास्तविक तैयारियों की खामियों को पहचानने का एक अवसर है।
विज्ञापन



पांच प्रमुख जगहों का होगा चयन
विजय यादव ने बताया कि गुरुग्राम में पांच प्रमुख साइट्स जिनमें स्कूल, सरकारी कार्यालय, रिहायशी क्षेत्र, अस्पताल और उद्योग शामिल हैं। स्कूलों में ‘डक-कवर-होल्ड’ अभ्यास, सरकारी कार्यालयों में नियंत्रित निकासी और क्षति आकलन, रिहायशी क्षेत्रों में खोज और बचाव, अस्पतालों में डीएम प्लान का सक्रियण तथा औद्योगिक स्थलों पर हैजकेम प्रबंधन और अग्निशमन का अभ्यास किया जाएगा। अस्पतालों की कैजुअल्टी प्रबंधन क्षमता और सड़क/हवाई मार्ग से सहायता जुटाने की तत्परता की भी जांच की जाएगी। 1 अगस्त को सामुदायिक प्रतिक्रिया का लाइव स्ट्रीमिंग और विशेषज्ञ बलों (एनडीआरएफ /एसडीआरएफ ) की कार्रवाई प्रसारित की जाएगी। हेलीकॉप्टर ऑपरेशन्स और राहत कैंप भी लाइव दिखाए जाएंगे। एयरपोर्ट, रेलवे, मेट्रो, आईजीएल और टेलीकॉम जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को सतर्क मोड पर रखा जाएगा। बैठक में डिप्टी कंट्रोलर सृष्टि (सिविल डिफेंस), सिविल डिफेंस वार्डन मोहित शर्मा, डिप्टी सीएमओ शालिनी, प्रोजेक्ट ऑफिसर पूनम, रेड क्रॉस से रोहितास शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें