गुरुग्राम। आपदा की स्थिति में सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में पांच स्थानों पर आज सुबह 9 से 12 बजे तक एक्सरसाइज सुरक्षा चक्र के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य, आईटीबीपी, फायर ब्रिगेड, आपदा मित्र सहित सभी विभागों की टीमें भाग लेंगी। यह निर्णय आज हुई बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता सीटीएम सपना यादव ने की। सीटीएम ने कहा कि मॉक ड्रिल सेक्टर -36 स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विकास सदन में स्थित एडीसी कार्यालय, सेक्टर-31 का पॉलीक्लिनिक, भोंडसी स्थित इंडियन ऑयल का एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और सेक्टर-31 में स्थित स्टार मॉल में होगी। ब्यूरो