पटौदी।
पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके चंड़ीगढ आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को ज्ञापन सौंपकर पटौदी में फिल्म सिटी स्थापित करने की मांग की। विधायक बिमला चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि सौंपे गए ज्ञापन पर विचार करेंगे। संवाद