पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में टेबल टॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इसमें 22 जुलाई, यानि आज सुबह 10 बजे एनडीआरएफ की ओर से आयोजित की जाने वाली मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर एनडीआरएफ की ओर से इंस्पेक्टर शिव कुमार ने मॉक ड्रिल से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, जिला परिषद सीईओ जितेंद्र कुमार, एसडीएम ज्योति व अन्य मौजूद रहे। संवाद