फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीईओ ने की सीवर और ड्रेनेज कार्याें की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ श्यामल मिश्रा ने सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने सीवर और ड्रेनेज समेत अन्य कार्याें की प्रगति रिपोर्ट ली। सेक्टर 44 स्थित जीएमडीए मुख्यालय में हुई बैठक में सीईओ ने इंफ्रा एक व दो के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीईओ ने सीवर और ड्रेनेज संबंधी कार्याें में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से तय समय में कार्य पूरे करने को कहा। सीईओ ने सीवर संबंधी परियोजनाओं को जल्द सिरे चढ़ाने का निर्देश दिया। सीईओ ने सड़क कार्यों को लेकर मुख्य अभियंता से रिपोर्ट ली। इसके अलावा अन्य कार्याें की भी रिपोर्ट ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें