गुरुग्राम। सोहना थाना की पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को आठ फरवरी को तिकोना पार्क सोहना के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी हुआ एक मोबाइल व एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। आरोपी से पूछताछ करने पर वाहन चोरी का एक मामला भी सुलझा है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम के सांचोली गांव निवासी मोहम्मद साजिद (28) के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशा करने व चोरी करने का आदतन अपराधी है। नशे की पूर्ति के लिए उसने 26 जनवरी को बल्लभगढ़ मोड़ सोहना स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से मोबाइल चोरी किया था। ब्यूरो