फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घायलों से मिले विधायक, न्याय का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। सोहना के विधायक कुंवर संजय सिंह ने 31 जुलाई को हुई हिंसा में घायल बच्चों व उनके परिजनों से मुलाकात की। रविवार को वह सोहना के गांव लाखूवास व वार्ड नंबर 18 में घायल अमित गर्ग से मिले । जहां पर उनका हालचाल जानने के बाद उनको पूरी तरह से न्याय मिलने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


विधायक ने विश्वास दिलाया कि अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई कराई जाएगी। किसी भी कीमत पर अपराधियों कोछोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन अपनी जांच में जुटा है। आरोपी भागे फिर रहे हैं। पुलिस ने सोहना में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बाकी आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गृह मंत्री अनिल विज सहित पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने घायलों के परिजनों को आश्वासन दिया कि प्रशासन व सरकार हर संभव सहयोग करेगी। इस मौके पर राजेश कुमार,नरेश सैनी और सचिव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें