फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मॉल में लगेगी मशीन, क्यूआर कोड से भर सकेंगे यातायात के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
90 दिनों के भीतर कर सकेंगे मशीन से भुगतान
विज्ञापन


एंबियंस मॉल में लगने वाली मशीन का ट्रायल पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस की ओर से चालान भुगतान भरने का एक और तरीका निकाला है। अब वाहन चालक ऑनलाइन, ट्रैफिक टॉवर, अदालत के साथ-साथ कियोस्क मशीन की सहायता से भी चालान भर सकेंगे। इस मशीन को यातायात पुलिस की तरफ से बुधवार तक एंबियंस मॉल में लगा दिया जाएगा। इस मशीन का सेक्टर-28 स्थित ट्रैफिक टावर में ट्रायल पूरा हो चुका है।
एंबियंस मॉल में मशीन लगाने के बाद वाहन चालक अपने जुर्माने को यहां पर आसानी से भर सकेंगे। वाहन चालक चालान होने के 90 दिनों के अंदर ही चालान भर सकेंगे। इसके बाद चालान अदालत में चला जाता है फिर उसका चालान का निपटारा अदालत से ही हो सकता है।
विज्ञापन


इस मशीन में सबसे पहले वाहन चालक को अपनी गाड़ी का नंबर मशीन में दर्ज करना होगा। इसके बाद मशीन में वाहन पर हुए चालान की जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद चालान भरने के लिए मशीन एक क्यूआर कोड दिखाएगी। उस क्यूआर कोड को स्कैन पर व्यक्ति अपना चालान भर सकेगा। वह राशि यातायात पुलिस के बैंक खाते में चली जाएगी।
विज्ञापन

वाहन चालक आसानी से चालान भर सकें। इसके लिए कियोस्क मशीन को लगाया जा रहा है। बुधवार तक यह मशीन एंबियंस मॉल में लग जाएगी। मशीन का ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है। - डॉ. राजेश मोहन, पुलिस उपायुक्त यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें