फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: विधायक जरावता व निगमायुक्त रजा ने वेंडरों को लाईसेंस किए प्रदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




मानेसर। निगम मानेसर क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडरों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत शुक्रवार को एचएसआईआईडीसी आडिटोरियम हाल में लाभांवित किया गया। पटौदी से भाजपा विधायक सत्यप्रकाश जरावता व निगम आयुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने सभी स्ट्रीट वेंडरों को लाइसेंस एवं प्रमाणपत्र दिए। निगम स्वच्छ भारत अभियान विंग ने वेंडरों को कपड़े के थैले बांटे।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत वेंडरों को दस हजार रुपये का लोन, प्रशिक्षण, लाइसेंस प्रदान किए गए। कार्यक्रम में 800 स्ट्रीट वेंडरों ने पहुंचकर योजना का लाभ उठाया। चंडीगढ़ की सिटी लाइवलीहुड सेंटर एजेंसी के डायरेक्टर डॉ. संदीप ने वेंडरों को साफ-सफाई व स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया। संयुक्त आयुक्त अल्का चौधरी, संयुक्त आयुक्त दिनेश लुहाच, स्वच्छ भारत मिशन कंसलटेंट जेनिथ चौधरी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल, नगर परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह ने स्ट्रीट वेंडरों को स्वच्छता से संबंधित जानकारी सांझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक जरावता ने कहा कि एक समय था, जब उन्होंने छोटे स्तर से शुरुआत की। इसलिए वह स्ट्रीट वेंडरों की समस्याओं को समझ सकते हैं। उन्होंने निगमायुक्त मोहम्मद रजा से वेंडरों को हर संभव मदद करने को कहा। कार्यक्रम में केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक समेत अन्य बैंकों की ओर से एलडीएम अशोक कुमार जुलाहा, एलडीओ सागर ढींगरा व पुण्य पाल सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें