फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विधायक ने सीएम नायब सैनी को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल पाइपलाइन और सड़कों के निर्माण की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। विधायक बिमला चौधरी ने राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।



विधायक ने मांग की है कि क्षेत्र के सभी गांवों और शहरों में अमृत योजना 2.0 के तहत जल्द से जल्द नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाए। उन्होंने बताया कि पुरानी पाइपलाइन जगह-जगह से टूटी हुई और जर्जर हो चुकी हैं, जिसके कारण लोगों को साफ पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र की सड़कों के निर्माण की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि रामपुर से टोडापुर होते हुए जाटौली मंडी तक सड़क बनाई जाए। साथ ही जाटौली मंडी से मिर्जापुर गांव तक सड़क निर्माण के लिए मंजूरी और फंड उपलब्ध कराया जाए, ताकि काम जल्द शुरू हो सके। विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि वह अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें