फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एमके कौशिक ने बहादुरगढ़ को और रेवाड़ी ने फरीदाबाद को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
5वीं मास्टर ताराचंद मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय 5वीं मास्टर ताराचंद मेमोरियल लड़कों की हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहला मुकाबला एमके कौशिक गुड़गांव और बहादुरगढ़ टीम के बीच खेला गया, जिसमें एमके कौशिक टीम ने 6-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में रेवाड़ी की टीम ने फरीदाबाद को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


तीसरा मुकाबला गांव बापौड़ा भिवानी और गांव घुम्मनहेड़ा टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें घुम्मनहेड़ा की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज की। इसके बाद गुरुग्राम की मेजर ध्यानचंद टीम और सुभाष नगर टीम के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच भी पेनल्टी शूटआउट में गया, जिसमें सुभाष नगर टीम ने 5-3 से जीत हासिल की। सेमीफाइनल मुकाबले में रेवाड़ी टीम ने एमके कौशिक टीम को 6-4 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार मौजूद रहे। उन्होंने मास्टर ताराचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हॉकी के विकास, विशेषकर जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी राज यादव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट पूनम तनेजा तथा पूर्व हॉकी खिलाड़ी अत्तर सिंह ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु 5,100-5,100 रुपये की राशि सहयोग स्वरूप प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें