फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निर्माण कार्यों के लिए पेयजल का हो रहा दुरुपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का आरोप, सनसिटी में दीवारों व छतों की तराई में इस्तेमाल हो रहा पीने का पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सनसिटी में कई जगहों पर निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन चिंता की बात यह है कि इन कार्यों के लिए पीने के पानी का धड़ल्ले से दुरुपयोग किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लगे मजदूर और ठेकेदार पीने योग्य पानी से ही कंक्रीट का मसाला तैयार कर रहे हैं और दीवारों व छतों की तराई कर रहे हैं।




समस्या सिर्फ पानी के इस्तेमाल तक सीमित नहीं है बल्कि बड़े पैमाने पर इसकी बर्बादी भी हो रही है। स्थानीय निवासी विश्वमोहन ने बताया कि निर्माण स्थलों पर लगी मोटरों को चालू करके मजदूर अक्सर छोड़ देते हैं। पानी की टंकियां पूरी तरह भरने के बाद भी घंटों तक मोटर बंद नहीं की जाती। इसके चलते हजारों लीटर साफ पानी सड़कों पर बह रहा है। पानी बहकर दूर-दूर तक लोगों के घरों के मुख्य दरवाजों तक पहुंच रहा है, जिससे राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही है और सड़कों के खराब होने का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी विश्वा मोहन और निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्यों के लिए कॉमर्शियल वाटर टैंकरों का इस्तेमाल होना चाहिए न कि जनता के हिस्से के पेयजल का। इस अवैध पानी का इस्तेमाल जल्द नहीं रोका गया तो यहां भी पानी की कमी हो सकती है।

नागरिकों के हित के पानी का दुरुपयोग किया जा रहा है। मजदूर मोटर चलाकर भूल जाते हैं और हजारों लीटर साफ पानी बहकर हमारे घरों के गेट तक आ पहुंचता है। - विश्वमोहन
सड़कों पर दिन-रात पानी बहने से पूरी सड़क पर बहाव के साथ पानी फैला रहा है। पैदल निकलना मुश्किल हो गया है और लाखों रुपये की लागत से बनी सड़कें खराब हो रही हैं। - नरेंद्र कुमार
विज्ञापन


पीने के पानी के बह जाने से आने वाले समय में पानी की किल्लत भी हो सकती है। इन निर्माण कार्यों के लिए कॉमर्शियल वाटर टैंकरों का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। - नरेंद्र कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें