फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मिशन प्रदूषण मुक्त स्वच्छ गुरुग्राम अभियान में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रात्रि के समय भी स्वीपिंग मशीनें कर रहीं काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से मिशन प्रदूषण मुक्त स्वच्छ गुरुग्राम अभियान के तहत शहर की स्वच्छता व्यवस्था और प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। निगम की टीमें मुख्य सड़कों से धूल-मिट्टी, खरपतवार, सीएंडडी वेस्ट, बागवानी अवशेषों और कचरे को उठाने का काम कर रही हैं। शहर की प्रमुख सड़कों पर टैंकरों के माध्यम से शोधित पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

रात्रि के समय भी स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीनें सक्रिय रूप से तैनात हैं। इन मशीनों द्वारा मुख्य सडक़ों की सफाई की जाती है ताकि सुबह के समय नागरिक साफ-सुथरे वातावरण का अनुभव कर सकें। पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। निगम की स्वच्छता एवं जागरूकता टीमें नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित कर रही हैं। इसके तहत विभिन्न स्कूलों, रिहायशी सोसाइटियों, बाजार क्षेत्रों, मंडियों और वेंडिंग जोन में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को हीरो होंडा चौक पर रेहड़ी-फड़़ी वालों और दुकानदारों को डस्टबिन रखने, पॉलिथीन का उपयोग न करने और अपने आस-पास सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रेप की पालना सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान की पालना सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। निगम द्वारा कचरे में आग लगने, खुले में कचरा या मलबा फेंकने और अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आग लगने की सूचना पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ चालान भी जारी किया जाता है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें