फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केएमपी पर बदमाशों ने पुलिस वाहन को लूटने के लिए रोका, धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीनों से तमंचा, कारतूस , लोहे सरिया और लकड़ी का बींटा बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर तावडू सीआईए टीम ने लूट गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। इनसे एक तमंचा, दो कारतूस ,एक लोहे का सरिया और लकड़ी का एक बींटा मिला है। इन्होंने गश्त के दौरान पुलिस वाहन को हथियार के बल पर रुकवाकर लूटने का प्रयास किया। जैसे ही वाहन में पुलिस की भनक लगी तो वे भागने लगे लेकिन तीनों पकड़े गए। उनकी पहचान शाहिद, इमरान और आमिर निवासी धुलावट के रूप में हुई है। सभी आपराधिक प्रवृत्ति से जुडे़ हुए हैं। एक आरोपी पर हत्या के प्रयास ,लूट, चोरी, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं सहित करीब दस मामले दर्ज हैं। सदर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तावडू सीआईए प्रभारी महेंद्र ने बताया कि बुधवार देर शाम एक टीम गश्त के दौरान केएमपी पर मौजूद थी। धुलावट टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे टीम के सामने तीन युवक आए। उन्होंने हथियार के बल पर पुलिस वाहन को रुकवाया। चालक ने गाड़ी की लाइट जलाई तो पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी शाहिद उर्फ पोला पर तावड़ू और गुरुग्राम के अलग-अलग थानों में अवैध हथियार, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट सरकारी कार्य में बाधा आदि के करीब दस मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी इमरान पर चोरी व अवैध हथियार के दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। जबकि आरोपी आमिर पर एक मामला दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें