फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लिफ्ट देकर बदमाशों ने युवक से मोबाइल व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बीसरू गांव के पास पुलिस नाके से महज 200 मीटर दूरी पर हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। शहर से गांव लौट रहे एक युवक को लिफ्ट बाइक सवारों से लिफ्ट मांगना भारी पड़ गया। बाइक सवार बदमाशों ने पहले युवक को अपने साथ बैठाया और फिर सुनसान स्थान पर उससे मोबाइल व नकदी छीन ली और फरार हो गए। घटना बीसरू गांव के पास पुलिस नाके से महज 200 मीटर दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


बीसरू निवासी दीपक पुन्हाना शहर में एक दुकान पर मजदूरी करता है। मंगलवार शाम करीब 8 बजे वह काम खत्म कर घर लौट रहा था और बीसरू मोड़ पर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उसे गांव तक छोड़ने की बात कहकर अपने साथ बैठा लिया। पीड़ित का आरोप है कि गांव के बस स्टेंड तक पहुंचने से कुछ पहले ही बदमाशों ने बाइक रोक ली और उसे नीचे उतार दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, एक युवक ने उसके साथ हाथापाई की, जबकि दूसरे ने उसका मोबाइल और जेब में रखी नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी कोट गांव की ओर फरार हो गए। घटना स्थल पुलिस नाके से बेहद नजदीक होने के बावजूद बदमाशों के बेखौफ होकर फरार होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि नाका केवल औपचारिकता बनकर रह गया है और यहां तैनात पुलिसकर्मी दिन में भी सीमित समय के लिए ही नजर आते हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें