10-12 नकाबपोश युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार रात आठ बजे की घटना, दुकान के शीशे टूटे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। धार्मिक स्थल से 200 मीटर की दूरी पर चल रही मीट की दुकान पर पथराव करने का मामला सामने आया है। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आस-सास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस को दी शिकायत में बिहार के बेगूसराय निवासी मो. जावेद ने कहा कि वह शीतला कॉलोनी में किराए पर रहता है। उसकी सीआरपीएफ चौक के पास मीट की दुकान है। सोमवार रात आठ बजे वह अपनी दुकान के अंदर काम कर रहा था। उसी समय बाहर से पथराव होने पर दुकान के शीशे टूट गए। जब मैंने बाहर निकलकर देखा तो नकाबपोश 10-12 युवक दुकान पर पत्थर मार रहे थे। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आ गए। तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस दुकान मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इस तरह की घटना रुकने की नाम नहीं ले रही है। एक दिन पहले ही एक धार्मिक स्थल पर आगजनी और सेक्टर 9 में एक पेंटर के घर पर पथराव करने की घटना हो चुकी है।