गुरुग्राम। मूलरूप से नोएडा की रहने वाली व नोएडा में ही एक कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत युवती से उसकी कंपनी के ही एक कर्मी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया, अब युवती से शादी करने से इंकार कर रहा है व दुष्कर्म की वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। गुरुग्राम के आरडी सिटी में रहने वाले आरोपी के खिलाफ युवती ने महिला पूर्वी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
युवती ने पुलिस को बताया है कि नोएडा में जिस कंपनी में वह अधिकारी है, वहां कंपनी में कर्मी गुरुग्राम के आरडी सिटी निवासी हरशुभ सिंह चीमा से उसकी दोस्ती हो गई थी। हरशुभ ने युवती को गुरुग्राम में बुलाकर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया। अब हरशुभ युवती से शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती के दबाव बनाने पर उसकी दुष्कर्म की वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला थान ने युवती की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी हरशुभ की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कई दिनों से आरोपी अपनी कंपनी में भी नहेीं जा रहा है, हालांकि वह जल्द गिरफ्त में होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।