फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव में मदरसे में सफाई करने वाली 17 वर्षीय नाबालिग को अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस बाबत पिता मुकेश ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह गांव के मदरसे में चपरासी का कार्य करते हैं लेकिन सोमवार को वह किसी कार्य से बाहर गए हुए थे तो उनकी जगह दो बेटियां व बेटा काम करने के लिए गए थे। जैसे ही बड़ी बेटी ने सफाई किया हुए कूड़े को बाहर डाला वैसे ही पहले से योजना बनाकर बैठे दो युवकों ने बेटी को जबरन पकड़कर बाइक पर बैठा लिया। जैसे ही शोर की आवाज आई तो दूसरी बेटी और भाई वहां पहुंच गए लेकिन आरोपियों द्वारा दोनों की पिटाई की गई और बच्ची को अपने साथ जबरन अपहरण कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर ओमवीर का कहना है कि पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए गांव में पुलिस की टीम को भेजा है, ताकि नाबालिग को ढूंढकर परिजनों के हवाले किया जा सके और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। संवाद