फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नाबालिग का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, फिर पुलिस के डर से बच्ची को छोड़कर भाग गए आरोपी

Sun, 07 Mar 2021 12:09 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुरुग्राम से सटे नूंह में इंडरी खंड के गांव आटा में शुक्रवार दोपहर को एक नाबालिग का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता के  परिजनों की शिकायत पर रोजका मेव थाना पुलिस इस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उन्होंने शुक्रवार दोपहर को गांव के स्कूल में घर से अपनी बेटी को कुछ कागजात लेकर बुलाया। उनकी बेटी घर से कागजात लेकर आ गई। इसके कुछ समय बाद वहां से उनकी बेटी लापता हो गई। उन्होंने सोचा कि बेटी घर गई होगी। लेकिन जब वे घर पर आई तो उन्हें वहां बेटी नहीं 

इसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने गांव में आसपास के घरों व स्कूल में जाकर देखा, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने रोजका मेव थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने थाना प्रभारी मलखान सिंह के नेतृत्व में मौके का मुआयना किया। 
विज्ञापन


पीड़िता की मां को गांव के कुछ युवकों पर उनकी बेटी के अपहरण का शक हुआ, जिससे थाना प्रभारी ने गांव के युवकों से भी इस मामले में पूछताछ की। इसी तरह से शाम हो गई। शाम के समय नाबालिग की मौसी के पास फोन गया कि आपकी बेटी हमारे पास है। फोन करने वाले ने बेटी को छोड़ने की एवज में दस लाख रुपये की मांग की। अपहरण की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। चेकिंग बढ़ा दी गई। कोई जानकारी नहीं होने पर पुलिस को मामले की कार्रवाई में काफी समय लगा।  

इसी बीच देर शाम नाबालिग अपने घर लौट आई। घर आने पर उसने पुलिस व अपने परिजनों को आपबीती बताई कि स्कूल से निकलने के समय एक गाड़ी में सवार कुछ युवक उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर ले गए, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसकी आंखों पर कपड़ा बांध दिया। जिससे वह युवकों को नहीं पहचान पाई। पुलिस चेकिंग के कारण सोहना चुंगी के पास अपहरणकर्ता उसे छोड़ भागे। 

रोजका मेव थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मलखान सिंह ने बताया कि नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें