गुरुग्राम। सेवा पखवाड़े के तहत वन एवं वन्य जीव विभाग और इस्कॉन संस्था की ओर से शनिवार को गांव भोंडसी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में सोहना के विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया कि वे केवल पौधा लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उसकी देखभाल उसी प्रकार करें जैसे अपनी संतान की करते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के साथी हैं और संरक्षण से ही स्वस्थ वातावरण और बेहतर भविष्य सुनिश्चित हो सकता है। संवाद