फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गरबा व डांडिया महोत्सव का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम (वि.)। पाथफाइंडर ग्लोबल स्कूल पटौदी में रंगों, संस्कृति और उत्साह से भरे गरबा व डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी के बच्चों के साथ-साथ उनकी माताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना यादव और मुख्याध्यापिका रश्मि त्यागी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद पूरे माहौल में एक पारंपरिक और सांस्कृतिक ऊर्जा का संचार हो गया। इस अवसर पर बच्चों ने नाटक, नृत्य, गायन, स्वागत गीत और विभिन्न वेष-भूषाओं में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से मां दुर्गा पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति में यह दिखाया गया कि कैसे मां दुर्गा ने असुरों का संहार कर धरती पर शांति स्थापित की। बच्चों की मासूम अदाओं और आत्मविश्वास ने दर्शकों का दिल जीत लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें