फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मंत्री राजेश नागर ने सुनीं किसानों व व्यापारियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना अनाज मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, अतिक्रमण की शिकायत पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री राजेश नागर ने बुधवार को सोहना अनाज मंडी में व्यापारियों व किसानों की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही मार्केट कमेटी विभाग द्वारा बनाए गए गेट पास काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि साइट न चलने के कारण आज गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। उन्होंने अधिकारियों से सफाई, कैंटीन, पेयजल, बारदाना, लिफ्टिंग आदि के बारे में जानकारी ली।
मंडी में अतिक्रमण की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक के पुत्र व समाजसेवी राजकुमार तंवर, मार्किट कमेटी चेयरमैन दयाराम लोहिया, सचिव दिनेश श्योकंद, अकाउंटेंट प्रदीप शर्मा, व्यापारी विकास गुप्ता, कर्मचारी टेकचंद आदि के अलावा किसान व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कस्बे की अनाज मंडी में सरसों की फसल की खरीद 50 फीसदी हुई है, जिसकी खरीद व्यापारी लोग एमएसपी से ज्यादा दामों पर कर रहे हैं। सरकार ने अभी तक सरसों की खरीद किए जाने के निर्देश नहीं दिए हैं। राज्य मंत्री ने सरसों की फसल की लिफ्टिंग जल्द कराए जाने के आदेश भी दिए हैं, ताकि गेहूं की खरीद में किसी प्रकार की असुविधा न हो सके।
विज्ञापन


राजेश नागर ने कहा है कि किसानों की गेहूं की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोहना में नई अनाज मंडी बनाने की घोषणा जल्द ही कि जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि फसली सीजन में किसानों व व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें