फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डैशबोर्ड पर करोड़पति, जेब में जीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
-शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 2 करोड़ रुपये ठगे
विज्ञापन

- एचएसबीसी के नाम पर फर्जी पोर्टल बना शिकायतकर्ता का खोला गया अकाउंट, डैशबोर्ड पर 10.4 करोड़ रुपये से अधिक दिखाया जा रहा था मुनाफा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-49 के रहने वाले व्यक्ति से ठगों ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया। आरोपियों ने एचएसबीसी के नाम पर लिंक देकर फर्जी डैशबोर्ड पर अकाउंट खुलवाया। शिकायतकर्ता ने झांसे में आकर 2 करोड़ रुपये निवेश किए। जालसाजों ने फर्जी डैशबोर्ड पर 10 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा दिखाया। पीड़ित ने जब 3 करोड़ रुपये रिफंड का प्रयास किया तो आरोपी बहाने से और रुपये मांगने लगे और रिफंड से इंकार कर दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना ईस्ट में 29 मई को प्राथमिकी दर्ज कराई।

सेक्टर-49 निवासी सत्यवीर सिंह का कहना है कि 2 करोड़ 6 हजार रुपये की ठगी हुई। 7 अप्रैल को उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। यहां पर शेयर बाजार में निवेश करने और मुनाफा कमाने के बारे में सिखाया जाने लगा। अप्रैल के अंत में एक अन्य वीआईपी ग्रुप में शिकायतकर्ता को जोड़ा गया और शेयर बाजार व आईपीओ में निवेश पर 300 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ग्रुप में 173 सदस्य थे। शिकायतकर्ता का आधार कार्ड व पेनकार्ड लेकर एचएसबीसी प्लेटफॉर्म पर मई के पहले सप्ताह में इक्विटी खाता खुलवाया गया। आरोपियों के कहने पर शिकायतकर्ता ने 6 अलग-अलग बैंक खातों में 21 ट्रांजेक्शन के जरिये 2 करोड़ 6 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने फर्जी डैशबोर्ड पर मुनाफे के साथ निवेश की रकम 10.4 करोड़ रुपये दिखाई। मुनाफा देखकर शिकायतकर्ता ने 3 करोड़ रुपये रिफंड का प्रयास किया तो मुनाफे का 20 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के तौर पर जमा कराने को कहा गया। ऐसा न करने पर रिफंड से इंकार कर दिया गया। तब शिकायतकर्ता को ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें