फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फरवरी में ही बढ़ा मिलेनियम सिटी का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 25 डिग्री के पार, हवा में सुधार नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी का पारा फरवरी में ही बढ़ता नजर आ रहा है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। तेज धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जिससे धूल अधिक उड़ रही है और वायु में कणों की मात्रा बढ़ रही है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री पार होने के बाद गर्मी महसूस होने लगी है।
विज्ञापन

हालांकि, वायु गुणवत्ता में सुधार के संकेत नहीं मिल रहे हैं। नगर निगम लगातार प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, इसके बावजूद शहर की हवा अभी भी गंदी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 297 दर्ज किया गया, जबकि मानेसर का एक्यूआई 246 रहा, जो ऑरेंज श्रेणी में आता है। इससे यह स्पष्ट है कि वायु प्रदूषण की स्थिति अभी भी गंभीर है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जल्द धूल और प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी उपाय नहीं किए गए तो सांस संबंधी बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि बाहर निकलते समय मास्क अवश्य पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें