फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दीपों से जगमगाए घर आंगन, बाजार भी रौशन

Tue, 21 Oct 2025 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
दीपावली पर पूजा करते हुए दंप​त्ति।
विज्ञापन
रंगोली बनाई, झालरों से सजाए घर, आतिशबाजी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। शहर से लेकर गांव तक मेवात जिले में दिवाली की धूम रही। लोगों ने इसे बड़े ही हर्षाेल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मिठाई, खिलौनों और पूजा सामग्री की दुकानों पर रौनक पूरे दिन बनी रही। शाम होते ही घर-आंगन, मंदिरों और दुकानों में दीपक जलाकर लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन




शहर के मुख्य बाजार, सहित सराफा बाजार, काशी चौक, लाल चौक ने त्योहार की चमक को और बढ़ा दिया। हर गली और चौक पर रंगोली व झालरों से सजे घर दीपों की रोशनी में नहाए नजर आए। बच्चों ने पटाखे जलाकर त्योहार का आनंद लिया, वहीं युवाओं ने आतिशबाजी कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन की ओर से बाजारों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया। नगर परिषद की ओर से मुख्य मार्गों की सफाई व रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली की धूम देखने को मिली। गांव-गांव में महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से घरों की लिपाई-पुताई कर दीप सजाए। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटी और दिवाली की बधाई दी। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया गया। लक्ष्मी पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। व्यापारियों ने नए खातों की पूजा कर नये वर्ष की शुरुआत की। इस मौके पर मेवात में कहीं कोई घटना-दुर्घटना की खबर नहीं है। लोगों ने इस पर्व को सुख शांति के साथ मनाया।

दीपावली पर पूजा करते हुए दंपत्ति।

दीपावली पर पूजा करते हुए दंपत्ति।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें