फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात : दिवाली पर दिखाई दी सांझी संस्कृति की झलक

Tue, 21 Oct 2025 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
फोटो- शहर में दुकान-दुकान पर जाकर लोगों को दीपावली की बधाई देते हुए पूर्वमंत्री आजाद मोहम्मद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। मेवात में दिवाली के पर्व पर हिंदू-मुस्लिम सांझी संस्कृति की झलक नजर आई। यूं तो यहां का भाईचारा समय-समय पर दिखाई देता रहता है, लेकिन तीज त्योहार भी यहां सांझे ही मनाए जाते हैं। लोगों ने एक-दूसरे को न केवल बधाई दी, बल्कि मिठाई भी बांटी। भाजपा नेता आजाद मोहम्मद, कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन सहित सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने शहर के मुख्य बाजार में पहुंचकर दुकानदारों को दिवाली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस दौरान बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने गली-मोहल्लों में आए सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। दुकानदारों ने मिठाई खिलाई। विधायक मामन खान इंजीनियर ने कहा कि शहर की जनता उन्हें जो प्यार और सम्मान देती है, उसके लिए वे सदैव आभारी हैं। भाजपा नेता आजाद मोहम्मद ने कहा कि दीपों का यह पर्व हम सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि, प्रेम और भाईचारे का उजाला फैलाए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन ने नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों को मिठाई वितरित करते हुए माला पहनाकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी। दिवाली के पर्व को लेकर शहर के मुख्य बाजारों के बुजुर्ग दुकानदारों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें