फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्रोण की नगरी में पांडवों के अस्त्र-शस्त्र की थीम पर बनाए जाएंगे मेट्रो स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में 27 स्थानों पर बनाए जाने वाले मेट्रो स्टेशनों पर नजर आएगी अर्जुन के गांडीव और भीम के गदा की झलक
विज्ञापन

- कंसलटेंट कंपनी जमीन का भौतिक परीक्षण करके तय करेगी मेट्रो स्टेशन का डिजाइन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के 27 मेट्रो स्टेशनों को गुरु द्रोणाचार्य और उनके शिष्य पांडवों के शस्त्रों के थीम पर बनाए जा सकते हैं। सरकार की योजना हैं कि गुरुग्राम मेट्रो एनसीआर के शहरों से कुछ अलग हों और मिलेनियम सिटी के अनुसार बने। ऐसे में मेट्रो स्टेशनों को अलग-अलग थीम पर बनाने की संभावना तलाशी जा रही है। हालांकि, यह डीडीसी की रिपोर्ट पर तय होगा।

मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी मेट्रो लाइन निर्माण के लिए डिटेल डिजाइन कंसलटेंट (डीडीसी) के लिए फ्रांस की कंपनी का चयन हो चुका है। इस कंपनी को कार्य देने को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि इस सप्ताह कंपनी को गुरुग्राम मेट्रो की डिजाइन बनाने का काम सौंप दिया जाएगा। कंपनी को 27 स्टेशनों की डिजाइन बनाकर देना है। इसके लिए कंपनी की ओर से सर्वे कराया जाएगा ताकि जमीन की उपलब्धता के आधार पर मेट्रो स्टेशन की डिजाइन की जा सके।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सरकार चाहती है कि गुरुग्राम ऐतिहासिक शहर है। यहां पर गुरु द्रोणाचार्य ने पांडवों को शिक्षा दी थी। ऐसे में मिलेनियम सिटी में बनने वाली ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को कुछ अलग तरीके से बनाया जाए। भाजपा नेताओं का तर्क है कि काशी यूपी में बन रहे स्टेडियम को भगवान शंकर के डमरू की थीम पर बनाया जा रहा है। ऐसे में गुरु द्रोणाचार्य व उनके शिष्यों को ध्यान में रखकर गुरुग्राम मेट्रो में भी थीम अपनाई जा सकती है। जैसे जगह की उपलब्धता पर अर्जुन की धनुष, भीम का गदा जैसे अन्य शस्त्रों के अनुसार मेट्रो के गेट या अन्य का निर्माण किया जा सकता है।
सूत्रों का कहना है कि अभी डीडीसी ने काम शुरू नहीं किया है। ऐसे में इन बातों को लेकर डीडीसी मेट्रो स्टेशनों को डिजाइन करेगी तो कुछ अलग किया जा सकता है। योजना के अनुसार डिटेल डिजाइन सलाहकार (डीडीसी) 27 स्टेशनों वाले एलिवेटेड सेक्शन (28.5 किमी) के सिविल आर्किटेक्चरल और ईएंडएम कार्यों को करेगा। इसमें सभी 27 एलिवेटेड स्टेशनों का ले आउट प्लान भी शामिल है। साथ ही फुट ओवर ब्रिज, कलवर्ट आदि का डिजाइन भी शामिल रहेगा।
विज्ञापन

-



यह होंगे शहर में 27 नये स्टेशन



मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे मेट्रो का विस्तार होना है। इसके बाद सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5, साइबर सिटी से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) शामिल है। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन (पुराना हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन) से आगे मेट्रो का विस्तार होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें