फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो विस्तार से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की तर्ज पर गुरुग्राम में भी होगा मेट्रो का जाल, राह होगी आसान
विज्ञापन

28.50 किलोमीटर लंबे रूट पर कुल 27 स्टेशन होंगे


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में मेट्रो का विस्तार गुरुग्राम मेट्रो रेल कारपोरेशन (जीएमआरसी) करेगी। इससे हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एचएमआरटीसी) की बैठक के बाद शहर टी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था और उद्योग जगत के क्षेत्र में विकास के पंख लगेंगे। इस बारे में एचएमआरटीसी के चेयरमैन व प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है।

दोनों के बीच हुए करार के तहत 5452.72 करोड़ रुपये की मेट्रो के विस्तार पर खर्च करने का फैसला हुआ है। 28.50 किलोमीटर लंबे रूट पर कुल 27 स्टेशन होंगे। भू-तकनीकी जांच और डिजाइन परामर्श सहित पूर्व-निर्माण गतिविधियों की प्रक्रियाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। बैठक में वाटिका चौक से पचगांव तक मेट्रो कनेक्टिविटी के बारे में भी चर्चा की गई। 28.50 किलोमीटर लंबे इस काॅरिडोर को लेकर राइट्स को सलाहकार नियुक्त किया गया है। बैठक में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



.....

पुराने शहर के लोगों को मिलेगा लाभ

प्रदेश सरकार की ओर से हुए करार के तहत पुराने शहर के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जिन 27 स्टेशनों को जोड़ा गया है। उससे उद्योग विहार से लेकर पालम विहार व सेक्टर 9 सभी क्षेत्र को जोड़ा गया है। योजना के परवान चढ़ने से जहां शहर का जाम खत्म होगा, वहीं दूषित वातावरण के स्तर में भी सुधार होगा।

चल चुका हस्ताक्षर अभियान

पुराने शहर को मेट्रो से जोड़ने की मांग 15 साल पुरानी है। इसके लिए एक वरिष्ठ भाजपा नेता की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टेशन व अन्य प्रमुख जगह पर हुए हस्ताक्षर के बाद उसे केंद्र सरकार को भेजा गया था। जिसका नतीजा है कि इसे आज गति मिल रही है। प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद माना जा रहा है कि इसे गति मिलेगी।
-
मेट्रो विस्तार के यह होंगे 27 स्टेशन


मिलेनियम सिटी गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन (हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन) से आगे साइबर सिटी में मेट्रो का विस्तार होना है। इसमें कुल 27 स्टेशन बनने हैं। इनमें निम्न स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन

- सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-छह, सेक्टर-10, इसेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर-सात, सेक्टर-चार, सेक्टर-पांच, अशोक विहार, सेक्टर-तीन, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-चार, उद्योग विहार फेज-पांच एवं साइबर सिटी में मेट्रो स्टेशन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें