फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसपीआर एलिवेटेड करने में मेट्रो कॉरिडोर का रखा जाएगा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को एलिवेटेड बनाने के दौरान सेक्टर 55 से पचगांव तक मेट्रो कॉरिडोर का ध्यान रखा जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से एसपीआर को एलिवेटेड करने की योजना है। इसके डीपीआर को फाइनल किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर एचएचआरटीसी की ओर से सेक्टर 55 से पचगांव तक मेट्रो कॉरिडोर पर भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए राइट्स की ओर से फाइनल डीपीआर तैयार कराई जा रही है। इस दौरान इस बात का ध्यान दिया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड के पिलर पर मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण हो, इन बातों का भी ध्यान रखा जाए। बता दें कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर स्थित वाटिका चौक से एनएच-48 (खेड़कीदौला) एसपीआर को सिक्स लेन का एलिवेटेड बनवाने की योजना पर काम कर रहा है। एलिवेटेड कॉरिडोर छह लेन, सर्विस लेन छह, 3 मीटर चौड़ा फुटपाथ, 2.5 मीटर साइकिल ट्रैक और ग्रीन बेल्ट होगी। 750 करोड़ की परियोजना को जीएमडीए बोर्ड बैठक से मंजूरी मिली हुई है। वहीं, वाटिका चौक से घाटा रोड तक को एलिवेटेड बनाने के लिए नई डीपीआर बनाकर तैयार हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें