गुरुग्राम। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला कारागार भोंडसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को तंबाकू सेवन, धूम्रपान और अन्य नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना। साथ ही उन्हें स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए नरेंद्र सूरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बंदियों को तंबाकू, धूम्रपान और अन्य नशों से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही बेहतर भविष्य की नींव हैं। उन्होंने आत्मानुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन में अच्छे बदलाव लाने का आह्वान किया। संवाद