सोहना। नगर परिषद विभाग वाॅल पेंटिंग के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देने में जुट गया है। इसके लिए परिषद ने परिषद ने चौक-चौराहों के अलावा सरकारी भवनों की दीवारों व गली, मोहल्लों में भी पेंटिंग करना शुरू कर दिया है। पेंटिंग से सुसज्जित दीवारों पर जन संदेश स्लोगन अंकित हैं। इनमें पेड़ लगाने, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल है तो कल है, स्वच्छता का महत्त्व आदि शामिल हैं। नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा ने बताया कि कस्बे को साफ-सुथरा बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए दीवारों पर पेंटिंग कराई जा रही हैं ताकि लोग जागरूक बन सकें। संवाद