फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पानी की बर्बादी पर जांच अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम नगर निगम पेयजल के दुरुपयोग पर सख्ती बरतेगा। इसके लिए रविवार यानी आज से विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना और कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई की जाएगी। निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि गर्मी के दौरान शहर के सभी निवासियों तक पर्याप्त और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शहर के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें