फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मर्सिडीज-ट्रक में भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
मर्सिडीज चालक की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू/नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक और मर्सिडीज कार में भिड़ंत का मामला सामने आया है। हादसे में मर्सिडीज चालक क्षतिग्रस्त गाड़ी में करीब दो घंटे तक फंसा रहा। शोर शराबा होने पर घटनास्थल पर पहुंचे राहगीरों ने चालक को निकाला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक, उटावड़ के सरपंच तारीफ अजीज ने घायल चालक को लोगों की मदद से बाहर निकलवाया, उसे लेकर नल्हड़ अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। सरपंच तारीफ स्वयं अपनी गाड़ी में लेकर दिल्ली उपचार के लिए पहुंचे, जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई गई है। कार चालक की पहचान आकाश निवासी बडोली, फरीदाबाद के रूप में हुई है। यह हादसा 4:30 बजे के करीब गांव उजीना की सीमा में हुआ था। कार में चालक अकेला था जबकि ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी मिली है कि मर्सिडीज कार जसविंदर कौर एवं बलविंदर सिंह के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें