नूंह। जिले के देवला नगली गांव से मानसिक रूप से परेशान एक करीब 30 वर्ष से महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवल नगली के रहने वाले रफीक ने बताया कि उनकी पत्नी हसीना की काफी दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। 19 अप्रैल को पत्नी हसीना अचानक घर से बिना बताए निकल गई।जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। नूंह सदर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद