तावडू। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में दो हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार वायरल फोटो की जांच में अन्नू पुत्र सोहराब, तौफिक पुत्र सद्दीक, वाकिब पुत्र सद्दीक, सैकूल पुत्र आकत और इकलाश पुत्र जकरिया निवासी राहड़ी, थाना सदर तावडू के नाम सामने आए हैं। जांच में सामने आया कि वायरल तस्वीरों में कुछ लाइसेंसी 12 बोर गन के साथ फोटो हैं, जिनमें कुछ तस्वीरें गन हाउस पर खींची गई थीं जबकि कुछ शादी समारोह के दौरान ली गई थीं। वहीं कुछ अन्य तस्वीरों में अलग-अलग हथियार दिखाई देने पर भी संदेह जताया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में तौफिक और वाकिब पहले से ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार होकर जिला जेल नूंह में बंद हैं, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कोई अन्य अभियोग दर्ज नहीं मिला। संवाद