फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती का झांसा देकर युवक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। महिला थाना (दक्षिण) क्षेत्र में दिल्ली की एक छात्रा से दोस्ती कर युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता पढ़ाई के साथ एक निजी कंपनी में भी कार्यरत है। पीड़िता की ओर से कीर्ति नगर थाना पुलिस में जीरो एफआईआर दर्ज कराने के बाद शुक्रवार रात को महिला थाना पुलिस ने दर्ज की। थाना प्रभारी निरीक्षक मीना के मुताबिक पीड़िता को बयान के लिए बुलाया गया है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस के मुताबिक दिल्ली राजौरी गार्डन निवासी 19 वर्षीय युवती एक निजी कंपनी में कार्यरत है। करीब एक माह पहले उसकी दोस्ती विवेक से हुई थी। युवक भी एक निजी कंपनी में कर्मचारी है। दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत हुई। आरोपी ने पीड़िता को गुरुग्राम बुलाया। यहां मेट्रो स्टेशन से आरोपी उसे लेकर सेक्टर-82 स्थित फ्लैट में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किसी तरह पीड़िता दिल्ली अपने घर पहुंची और आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। मानेसर महिला थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता के बयान का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें