फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छप्पर बनाने के दौरान दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, पत्नी एवं बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। खिल्लुका गांव में बृहस्पतिवार सुबह छप्पर बनाने के दौरान अचानक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति आस मोहम्मद की मौत हो गई। उसकी पत्नी असमीना एवं पुत्री नजराना घायल हो गईं। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया है। दो दिन पहले इसी गांव के दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार आस मोहम्मद ने बुधवार को नई दीवार बनाई थी। इसी दीवार पर वह बृहस्पतिवार को छप्पर डालने का प्रयास कर रहा था। अचानक नई बनाई गई दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में आस मोहम्मद, उसकी पत्नी असमीना एवं पुत्री नजराना दब गए। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे से तीनों को निकाला। आस मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं असमीना का पैर टूट गया। नजराना के चेहरे पर गम्भीर चोटें आईं हैं। परिवार जनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नही दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें