संवाद न्यूज एजेंसी पिनगवां। कस्बे के राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को सुबह दस बजे से कुश्ती शुरू हो जाएंगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के डीजीपी ओ पी सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। सरपंच प्रतिनिधि मनोज तंवर का कहना है कि युवाओं को नशा और साइबर अपराध से रोकने के लिए खेलो मेवात के जरिए कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। युवा खेलों की तरफ बढ़ेंगे तो जाहिर सी बात है कि नशे से उनको रोका जा सकता है। पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने की अपील कर रही है। इस दंगल में पहले स्थान पर आने वाले पहलवानों को डेढ़ लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।