फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रवासी पशुओं पर प्रतिबंध को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। हरियाणा प्रदेश में राजस्थानी प्रवासी पशुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को लोगों ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री व गृहमंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला उन्नतिशील किसान क्लब गुरुग्राम के अध्यक्ष मानसिंह यादव ने किया। इस दौरान छह जिलों के नम्बरदार एसोसिएशन के प्रधान नरेश यादव नम्बरदार खेड़ा-खुर्मपुर, खण्ड फर्रुखनगर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान चौ. धर्मपाल सरपंच हाजीपुर , संदीप यादव एडवोकेट, गऊशाला के उपप्रधान राजसिंह सरपंच, प्रजापति समाज के सचिव विनोद कुमार, पृथी सरपंच खैंटावास, प्रदीप यादव अधिवक्ता, राजेन्द्र यादव अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में किसान व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव मानसिंह ने कहा कि राजस्थान से आने वाले हजारों प्रवासी पशुओं के कारण फर्रुखनगर क्षेत्र में गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई हैं। ये पशु संक्रामक बीमारियां फैला रहे हैं, जिससे हमारे कीमती पालतू पशुओं की नस्ल और स्वास्थ्य दोनों खराब हो रहे हैं। फसलों और सड़कों के किनारे लगे पेड़-पौधों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें