फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शौचालय को लेकर संयुक्त आयुक्त को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सुलभ शौचालय की व्यवस्था को लेकर सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल से सेक्टर-23ए की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरू यादव ने भेंट की। मुलाकात के दौरान उन स्थानों पर शौचालय निर्माण की मांग रखी गई, जहां आज भी हजारों लोगों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ता है। संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। नीरू यादव ने बताया कि उनके सेक्टर में सार्वजनिक शौचालय बनकर तैयार हैं लेकिन उन्हें शुरू नहीं किया जा रहा है। यह चालू हो जाएं तो सेक्टर मार्केट और ताऊ देवी लाल पार्क में आने वाले इसका प्रयोग कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें