फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्वारका और द्वारका एक्सप्रेसवे से डीटीसी बस सेवा की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। द्वारका सेक्टर-21 से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक गुरुग्राम में कोई सावर्जनिक परिवहन की सुविधा न होने की वजह से निवासियों में दिल्ली और न्यू गुरुग्राम में आवाजाही करने में परेशानी होती है। इसके लिए द्वारका फोरम संगठन और द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवलपमेंट एसोसिएशन (डीएक्सपीजीडीए) की ओर से डीटीसी बसों की लगातार मांग की जा रही है। इस बार संगठन ने पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत पत्र लिखा। इसके बाद कमलजीत सहरावत ने दिल्ली के परिवहन मंत्री, और सीएम को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। द्वारका फोरम ने मांग की है कि द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवेके बीच नियमित डीटीसी बस सेवा जल्द शुरू की जाए, ताकि दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यात्रा करने वाले हजारों लोगों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें