गुरुग्राम। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव योगेश कुमार ने गुरुवार को गुरुग्राम में लेग-3 ड्रेन (बादशाहपुर ड्रेन), कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी और नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) की सी एंड डी वेस्ट प्रोसेसिंग साइट का निरीक्षण किया।
समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन प्रदूषण स्रोतों को अभी तक टैप नहीं किया गया है, उनके संबंध में एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) जल्द प्रस्तुत की जाए। विशेष रूप से नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र की कॉलोनियों से जुड़े स्रोतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने आरडब्ल्यूए और आम नागरिकों से अपील की कि घरेलू सीवेज को नालों में न छोड़ें और टैंकरों के माध्यम से आसपास के जल स्रोतों में इसका निस्तारण न करें, क्योंकि इससे जल प्रदूषण बढ़ता है और पर्यावरण को नुकसान होता है। इस दौरान एक्सईएन, जीएमडीए एवं नोडल अधिकारी विक्रम, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सीईई भूपेंद्र रिनवा, सीईई बलराज अहलावत, एसईई संजीव बुद्धिराजा तथा आरओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गुरुग्राम (साउथ) सिद्धार्थ भार्गव भी उपस्थित रहे।