फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निपुण उत्सव के साथ मेगा पीटीएम, स्कूलों में होगा खास आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल को होने वाली मेगा पीटीएम इस बार खास अंदाज में नजर आएगी। निपुण उत्सव के रूप में मनाए जा रहे इस आयोजन में जहां एक ओर परीक्षा परिणाम साझा किया जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों के जरिये उन्हें सीधे तौर पर स्कूल गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। शिक्षा विभाग का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाते हुए बच्चों के शैक्षणिक और समग्र विकास को नई दिशा देना है। जारी निर्देशों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे अभिभावकों के स्वागत के साथ होगी। इसके बाद अभिभावकों के लिए मटका दौड़, नींबू दौड़, तीन-पैर दौड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी जैसी पारंपरिक व मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से स्कूल और अभिभावकों के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। सुबह 8:20 बजे से परीक्षा परिणामों और निपुण हरियाणा मिशन पर विस्तृत चर्चा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें