फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेगा स्वच्छता अभियान आज, एक लाख लोग करेंगे श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान में मुख्यमंत्री करेंगे सहभागिता, देंगे स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्वच्छ गुरुग्राम के लिए बृहस्पतिवार को मेगा स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें एक लाख से अधिक लोग हिस्सा लेकर सामूहिक श्रमदान करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहभागिता करेंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश देंगे।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि इस अभियान में राधा स्वामी सत्संग ब्यास, संत निरंकारी मिशन, डेरा सच्चा सौदा सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए और स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ा गया है। हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान - स्वच्छ हरियाणा की पहचान थीम पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे लोगों की दिनचर्या और जीवनशैली का स्थायी हिस्सा बनाना है।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें कहा कि नगर निगम क्षेत्र के 36 वार्डों में 46 स्थानों पर विशेष तौर पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों की भागीदारी रखी जाए। उपायुक्त ने अपील की कि लोग इस मेगा ड्राइव में पूरे उत्साह से भाग लें और गुरुग्राम को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। यदि नागरिक गीले और सूखे कचरे को अलग करने जैसी सरल आदतें अपनाएंगे तो न केवल सफाई व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि कचरा प्रबंधन भी स्थाई रूप से सफल हो सकेगा।
विज्ञापन

बैठक में नगर निगम गुरुग्राम से अतिरिक्त निगम आयुक्त अंकिता चौधरी, अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया, एसडीएम संजीव सिंगला, जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार, जीएम रोडवेज भारत भूषण गोगिया, सीटीएम सपना यादव, डीआरओ विजय यादव, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें