पटौदी। मदर्स प्राइड स्कूल में स्पोर्ट्स डे का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि डॉ. मीनाक्षी नरूला, प्रधानाचार्या रजनी यादव और मैनेजर पवन बाली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एलीट्स, लेजेंड्स, सुप्रीम्स और विक्टर्स क्लबों ने मार्च पास्ट किया। प्री-प्राइमरी से सीनियर वर्ग तक मैथ, सैक, हर्डल रेस और 200, 400 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। स्केटिंग, रोल बॉल, कराटे, क्रिकेट और बास्केटबॉल के रोमांचक मुकाबले भी आयोजित हुए। रोल बॉल के फाइनल में क्लब एलीट्स ने लेजेंड्स को हराकर स्वर्ण पदक जीता। बास्केटबॉल में कक्षा सातवीं व आठवीं के लड़कों में एलीट्स ने स्वर्ण पदक हासिल किए। कप्तान भव्य के नेतृत्व में क्लब एलीट्स ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। डॉ. मीनाक्षी नरूला ने विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। संवाद