गुरुग्राम। समर्पण सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट ने खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया। यह आयोजन शहर के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। पूर्व पार्षद कपिल दुआ इस जमावड़े के केंद्र में रहे। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोगों को एक मंच पर एकत्रित किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा और मेयर राजरानी मल्होत्रा मौजूद थे। पूर्व मेयर मधु आजाद, पार्षद परमिंदर कटारिया और हेमंत भी पहुंचे। बिंदर गुर्जर, गिरिराज ढींगरा, सीमा पाहुजा, यशपाल बत्रा और उद्योगपति केके गांधी भी उपस्थित रहे। इस पहल को नए सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों की शुरुआत के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। जागरण में खाटू श्याम के भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। ब्यूरो