गुरुग्राम। एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलआरएसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान जिले की बैंकिंग गतिविधियों, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा स्वरोजगार कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। एडीसी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। बैंकों की सक्रिय भागीदारी से स्वरोजगार, उद्यमिता और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। बैठक में अग्रणी जिलाधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ यश भारद्वाज, डीडीएम गुरुग्राम मयंक प्रताप सिंह, कैनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय डीजीएम नरेश कुमार सहित सरकारी एवं गैर-सरकारी बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ब्यूरो