गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के टावरों के संरचनात्मक ऑडिट के संबंध में वहां के निवासियों की प्रशासन के साथ 13 अक्तूबर को लघु सचिवालय में बैठक होगी। इसमें सोसाइटी के सभी नौ टावरों के निवासियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
उपायुक्त की ओर से सोसाइटी की आरडब्ल्यूए को इस संबंध में पत्र भेजकर सूचित कर दिया गया है। एक टावर से अधिकतम आठ प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। सुबह 11.30 बजे से टावर ए, बी, सी और जे टावर के निवासियों के साथ बैठक होगी। दोपहर बाद 12.30 बजे से डी, ई, एफ, जी और एच टावर के निवासियों के साथ बैठक होगी।