गुरुग्राम। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति ने शीतला कॉलोनी में छठ पूजा की तैयारियों पर बैठक की। समिति शीतला माता मंदिर पार्किंग परिसर में छठ पूजा का आयोजन करेगी। बैठक में श्रद्धालुओं के लिए अधिक जगह, सरोवर की लंबाई बढ़ाने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों पर निर्णय हुए। संरक्षक बीएन लाल और अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद