दिसंबर 2025 में ही आयोजित की जाएंगी परीक्षाए, विवि प्रशासन कर रहा व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय की ओर से एमएड पाठ्यक्रम (प्रथम और तृतीय सेमेस्टर) की नियमित एवं री-अपीयर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह परीक्षाएं दिसंबर 2025 में ही आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, संबंधित कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को राहत मिल सके।
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि एमएड पाठ्यक्रम की परीक्षाओं के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें गुरुग्राम, नूंह और सोहना क्षेत्र के कॉलेज शामिल हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के अंतर्गत संबद्ध कॉलेजों को सूचीबद्ध किया गया है। विश्वविद्यालय ने यह भी जानकारी दी है कि परीक्षार्थी अपने ई-एडमिट कार्ड छात्र लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र, तिथि व समय की जानकारी पहले ही सुनिश्चित कर लें। परीक्षा संबंधी किसी भी असुविधा से बचने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
-
एम.एड. परीक्षा केंद्रों की सूची (हिंदी तालिका)
केंद्र कोड - परीक्षा केंद्र का नाम - संबद्ध कॉलेज -
2564 - राजकीय महाविद्यालय, सिधरावली- 1. लक्ष्मी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, राठीवास
2. मेजर बिहारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन
2572 - एचएलजी राजकीय महाविद्यालय, तावडू, नूंह- 1. दयावंती मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन
2. राव आदल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन
2565- राव नेकी राम मेमोरियल कॉलेज, तुर्कापुर, पटौदी, गुरुग्राम- 1. पटौदी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पटौदी
2569- एनबीजीएसएम कॉलेज, सोहना - 1. केआईटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन